राजस्थान डेयरी में आवंटन सुधार और आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट्स पर फोकस

नई दिल्ली 03-Jun-2026 01:47 PM

राजस्थान डेयरी में आवंटन सुधार और आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट्स पर फोकस

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। राजस्थान के डेयरी सेक्टर को आधुनिक, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में डेयरी क्षेत्र के नेक्स्ट फेज रिफॉर्म्स पर व्यापक मंथन किया गया। बैठक के बाद विभाग ने एक विस्तृत रोडमैप जारी किया, जिसके तहत आवंटन प्रक्रिया में सुधार, नई प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना और डेयरी संचालन में 360 डिग्री पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में डेयरी संघों की कार्यप्रणाली को और
अधिक जवाबदेह बनाने, तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने तथा दूध संग्रहण एवं प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के लिए नई प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने पर चर्चा हुई। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से न केवल डेयरी संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बेहतर लाभ मिल सकेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को
समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर सुधारों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था और आधुनिक ढांचे के जरिए राजस्थान के डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।


ट्रेंडिंग ख़बरें