जीवन के लिए खाद्य सुरक्षा जरूरी
(सभी तस्वीरें- हलधर)भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति योजनान्तर्गत गोदित गाँव रात्याखेड़ा में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर कृषक -वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव ने बताया कि भोजन को जीवन का आधार माना जाता है। किन्तु आज भी दुनिया में लाखों लोग भूखे पेट सोने और कुपोषण का शिकार बनने पर मजबूर है। ऐसे में हमें फसलों का उत्पादन बढाकर खाद्य सुरक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है। तकनीकी सहायक अनिता यादव ने बताया कि किसान अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्म के बीज उपयोग में लेवे । साथ ही बीजोपचार, खरपतवार प्रबन्धन, समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन अपनाकर समन्वित कृषि प्रणाली से अधिक आमदनी प्राप्त करें। कार्यक्रम में 98 किसानो ने भाग लिया।