जीवंत इकाईयों को बनाएं ज्यादा उपयोगी
(सभी तस्वीरें- हलधर)कुलगुरू का केवीके दौरा
बूंदी। कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु प्रो. विमला डूंकवाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन कर आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कुलगुरू ने जीवन्त इकाईयों को ज्यादा उपयोगी बनाने के निर्देश संबंधित यूनिट प्रभारियों को दिए। साथ ही, मातृ वृक्ष इकाई में हल्दी लगाकर अन्त:शस्य करने की सलाह दी। उन्होनें दूध का मूल्य संवर्धन, जल के समुचित उपयोग और बीजोत्पादन में किसान सहभागिता बढाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीरज हाड़ा, कीट वैज्ञानिक डॉ. हरीश वर्मा, फार्म मैनेजर महेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक डॉ. दीपक कुमार, विकास ताखर, लोकेश प्रजापत, विजेन्द्र कुमार वर्मा और किसान रामप्रसाद मौजूद रहें।