जोधपुर जीरा-1 के लिए गुजरात की कंपनी से MoU
(सभी तस्वीरें- हलधर)जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर की नई विकसित जीरा किस्म जोधपुर जीरा-1 (JJ-1) के व्यावसायिक बीज उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए वेद एग्री बायो टेक, गांधीनगर के साथ समझौता ज्ञापन किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस करार का उद्देश्य जीरा उत्पादक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला बीज आसानी से उपलब्ध कराने के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाना है।
एमओयू के तहत कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर कंपनी को ‘जोधपुर जीरा-1’ का उन्नत ब्रीडर सीड उपलब्ध कराएगा।इसके बाद कंपनी गुजरात के राधनपुर क्षेत्र में अनुकूल जलवायु परिस्थितियों में वैज्ञानिक पद्धति और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के तहत बड़े पैमाने पर इसका बीज उत्पादन करेगी।
समझौता ज्ञापन पर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. एम.एम. सुन्दरिया और वेद एग्री बायो टेक के प्रबंध निदेशक प्रकाश चौधरी ने हस्ताक्षर किए। यह पहल कुलगुरु प्रो. वी.एस. जैतावत के निर्देशन में की गई है!