खाद, LPG और पेट्रोलियम आपूर्ति पर सर्वदलीय बैठक, CM किसानों के लिए बोले..

नई दिल्ली 27-Mar-2026 01:25 PM

खाद, LPG और पेट्रोलियम आपूर्ति पर सर्वदलीय बैठक, CM किसानों के लिए बोले..

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान में उर्वरक, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्वदलीय बैठक में यह भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

मध्यपूर्व एशिया में बने हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने उर्वरक और ईंधन की सप्लाई को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। राज्य और जिला स्तर पर उच्च स्तरीय टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। साथ ही 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय किए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।

किसानों के लिए विशेष फोकस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए यूरिया और DAP की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। खरीफ सीजन को देखते हुए पर्याप्त भंडारण और सप्लाई की रणनीति तैयार की गई है, जिससे बुवाई के समय किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े।

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकार ने LPG और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अवैध भंडारण की सूचना प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि घरेलू एलपीजी की डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। इसी प्रकार, डिलीवरी बॉय द्वारा ग्राहक की पासबुक में एंट्री करना अब अनिवार्य है।

Read: गर्मियों में बढ़ती फूलों की मांग, नवरंगा की खेती से कई गुना बढ़ेगी आय
Read: ग्वारपाठा की फसल से बड़ा मुनाफा कमाना है तो करना होगा ये काम


ट्रेंडिंग ख़बरें