खजूर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, SKRAU में बनेगी नई प्रोसेसिंग यूनिट 

नई दिल्ली 27-Jul-2026 04:59 PM

खजूर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, SKRAU में बनेगी नई प्रोसेसिंग यूनिट 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बीकानेर। खजूर उत्पादक किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में खजूर प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाई स्थापित करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक इकाई की लाभ जल्द ही किसानों को मिलना शुरू हो जायेगा। इस इकाई में किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम खजूर प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विपणन संबंधी नवीन तकनीकों की जानकारी दी जायेगी। गौरतलब है कि इकाई स्थापना के लिए विश्वविद्यालय को नाबार्ड ने एक परियोजना मंजूर की है। परियोजना निगरानी समिति की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कृषि अनुसंधान केन्द्र के क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। बैठक को नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरविन्द चाहर , भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक  एलआर मडोसिया और सीआईएएच, बीकानेर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामकेश मीणा  ने सम्बोधित किया। 

तैयार होंगे यह उत्पाद 

परियोजना प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस इकाई में छुहारा, शरबत, अचार, माउथ फे्रशनर, मिठाई और अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस पहल से किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और अधिक उत्पादन की स्थिति में भी उचित लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बढेंगे स्वरोजगार के अवसर

इस इकाई की स्थापना से किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


ट्रेंडिंग ख़बरें