किसान आर्थिक मजबूती ही सरकार का लक्ष्य 

नई दिल्ली 14-Aug-2026 02:43 PM

किसान आर्थिक मजबूती ही सरकार का लक्ष्य 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने कहा कि किसान को आर्थिक रूप से मजबूत ओर खुशहाल  बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। इसके लिये योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र किसानों को दिया जाये। गोयल  विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि अधिकारी फिल्ड में जाकर योजनाओं की जानकारी किसानों को दें । बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, कपास उत्पादकता मिशन, नेचुरल फूड सिक्योरिटी मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन–तिलहन और नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फर्मिंग योजनाओं की जिलेवार वित्तीय प्रगति की  समीक्षा हुई । बैठक में सभी जिलों में उर्वरक आपूर्ती, प्रबंधन, वितरण, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर भी चर्चा हुई  । बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार)  एस एस शेखावत, वित्तीय सलाहकार डॉ. होशियार सिंह, अतिरिक्त निदेशक कृषि (अनुसंधान) देवेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और जिलों से अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड व संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद् वी.सी. के माध्यम से जुड़े।

यूरिया-डीएपी पर्याप्त मात्रा में

आयुक्त कृषि ने कहा कि खरीफ की फसल के लिए यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में है। उर्वरकों का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाये ओर  टैगिंग करने वाले उर्वरक विक्रेताओं व विनिर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर विभागीय अधिकारी मुस्तैदी से नजर रखें। मिलावट, जमाखारी और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाये।


ट्रेंडिंग ख़बरें