किसानों को बड़ी सौगात: राजस्थान में गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाया गया

नई दिल्ली 25-Apr-2026 12:01 PM

किसानों को बड़ी सौगात: राजस्थान में गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाया गया

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बांसवाड़ा। रबी विपणन सीजन 2026-27 में किसानों को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर अब 21 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। पहले यह लक्ष्य 20 लाख मीट्रिक टन था, जिसे अब बढ़ाकर किसानों को अधिक लाभ देने की दिशा में कदम उठाया गया है। सरकार ने यह निर्णय किसानों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। खाद्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के बाद राज्य में खरीद प्रक्रिया को और लचीला बनाया गया है। अब विभिन्न एजेंसियों को अपने आवंटित लक्ष्य में कम-ज्यादा खरीद करने की छूट दी गई है, जिससे खरीद केंद्रों पर किसानों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

एजेंसीवार गेहूं खरीद लक्ष्य

  • भारतीय खाद्य निगम (FCI): 10.85 लाख मीट्रिक टन
  • राजफेड: 1.99 लाख मीट्रिक टन
  • तिलम संघ: 4.02 लाख मीट्रिक टन
  • नाफेड: 1.38 लाख मीट्रिक टन
  • एनसीसीएफ: 44,648 मीट्रिक टन
  • राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम: 2.29 लाख मीट्रिक टन |

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और मंडियों में दबाव कम होगा। साथ ही, लचीली खरीद व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक किसानों की फसल MSP पर खरीदी जा सके। सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


ट्रेंडिंग ख़बरें