केमिकल पर बढ़ा संग्राम ! कम्पनी और किसान आमने सामने

नई दिल्ली 27-May-2026 01:40 PM

केमिकल पर बढ़ा संग्राम ! कम्पनी और किसान आमने सामने

(सभी तस्वीरें- हलधर)

एग्रोकेमिकल कंपनियां बोलीं- “रोक से खेती प्रभावित”, किसान संगठन बोले- “जहर पर लगे पूरी तरह बैन” । देश में खरपतवारनाशी पैराक्वाट को लेकर विवाद तेज हो गया है। एक तरफ एग्रोकेमिकल कंपनियां इस पर रोक का विरोध कर रही हैं, तो दूसरी ओर किसान संगठन और सामाजिक समूह इसे किसानों व पर्यावरण के लिए खतरनाक बताते हुए पूर्ण प्रतिबंध की मांग पर अड़े हैं।

कंपनियों का कहना है
पैराक्वाट कई फसलों में खरपतवार नियंत्रण का सस्ता और असरदार विकल्प है। यदि इस पर रोक लगाई गई तो किसानों की लागत बढ़ सकती है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

वहीं किसान संगठनों का आरोप है
यह रसायन मानव स्वास्थ्य और मिट्टी के लिए बेहद नुकसानदायक है। कई देशों में इसके इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। संगठनों का कहना है कि सरकार को किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस पर तुरंत बैन लगाना चाहिए। अब इस मुद्दे पर सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें