बीमा पॉलिसियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर होगी कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली 25-Aug-2026 12:58 PM

बीमा पॉलिसियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर होगी कानूनी कार्रवाई

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। कृषि विभाग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत  बीमा पॉलिसियों की जांच करेगा । नियमों के अनुरूप पॉलिसियों का सत्यापन किया जाएगा और किसी तरह का फर्जीवाडा सामने आने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय और कानूनी  कार्रवाई की जाएगी । आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने यह बात अधिकारियों की  वीसी के दौरान कही । उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए । बैठक में ऑफलाइन गांवों और नये ऋणी किसानों की फसल बीमा पॉलिसियों पर चर्चा हुई। ऐसी पॉलिसियों का डीएलएमसी से नियमानुसार अनुमोदन कराने और  प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और फसल कटाई प्रयोग ऑनलाइन करने के निर्देश दिए । बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) गोपाल लाल, संयुक्त निदेशक कृषि (फसल बीमा)  जगदेव सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे  ।

पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान की समीक्षा

बैठक में पोस्ट हार्वेस्ट हानि के मामलों में प्राप्त इंटिमेशन और  नियमानुसार सर्वे की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। साथ ही , किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े, गलत जानकारी, अनियमित पॉलिसी अथवा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने योजना  की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया ।


ट्रेंडिंग ख़बरें