प्राकृतिक अन्न से देश बचेगा: MPUAT दीक्षांत में राज्यपाल

नई दिल्ली 30-Dec-2025 05:09 PM

प्राकृतिक अन्न से देश बचेगा: MPUAT दीक्षांत में राज्यपाल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बागड़े की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विभिन्न संकायों की 1 हजार 181 उपाधियां और 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। साथ ही, 5 नवविकसित किस्मों का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कृषि शिक्षा में लड़कियों की बढ़ती रुचि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अनाज में रसायनों का उपयोग चिंताजनक है, इससे कई बीमारियां हो रही है। जीवन बचाने के लिए हमें बिना रसायन वाले अन्न की उपलब्धता बढानी होगी। उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए गांवों को समृद्ध करना होगा। विकसित भारत 2047 का सपना युवा पीढ़ी के भरोसे ही साकार होगा। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक अरविंद वर्मा ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रबंध मंडल के सदस्य बेंगू विधायक डॉ सुरेश धाकड, पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, कुलसचिव अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर मौजूद रहे। 

एग्री स्टार्टअप में बनाएं भविष्य

समारोह को कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का नौकरी के पीछे भागना ठीक नहीं है। पढ़े-लिखे युवा एग्री बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग में अपना स्टार्टअप शुरू करके अपने साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार दें सकते है। उन्होंने बायो फर्टीलाइजर का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, दीक्षांत अतिथि  यूनेस्को द्वारा संचालित महात्मा गांधी शांति व विकास संस्थान के अध्यक्ष, प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने जल, कृषि और पादप, पारिस्थतिकी संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही, जमीन उर्वरता के प्रयासों को बढाने की आवश्यकता भी जताई।  

मुस्कान को कुलाधिपति स्वर्ण

समारोह के दौरान मुस्कान को कुलाधिपति और वत्सला को कुलगुरु स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा समारोह मेें 44 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। साथ ही, विभिन्न संकायों की 1 हजार 181 उपाधियों का वितरण किया गया। 


ट्रेंडिंग ख़बरें