खेत बचाओ अभियान बनेगा राष्ट्रीय जन आंदोलन, तैयारीयों को लेकर हुई समीक्षा
खेत बचाओ अभियान बनेगा राष्ट्रीय जन आंदोलन, तैयारीयों को लेकर हुई समीक्षा
(सभी तस्वीरें- हलधर)केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली मैं ,1 जून से 30 जून तक देशभर में चलाए जाने वाले “खेत बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक खेती और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि सलाह उपलब्ध कराना है। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाकर राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि अभियान का लाभ हर गांव और हर किसान तक पहुंच सके।
केंद्रीय मंत्री ने बताया
अभियान का मुख्य फोकस “कम खाद, सही खाद और सही सलाह” रहेगा। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता, मौसम की स्थिति और बाजार की मांग के अनुसार वैज्ञानिक सलाह प्रदान की जाएगी, जिससे उत्पादन लागत कम हो और फसल की गुणवत्ता बेहतर बने।
उन्होंने कहा कि
अभियान के सफल संचालन में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), Indian Council of Agricultural Research, पंचायत संस्थाएं और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। साथ ही किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी इसी अभियान के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाने के लिए देश के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया जाएगा। उनका मानना है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि भूमि की उत्पादकता बनाए रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।