जिला कलेक्टर ने किया डिजिटल उर्वरक वितरण का शुभारम्भ, ऑनलाइन होगी बुकिंग
जिला कलेक्टर ने किया डिजिटल उर्वरक वितरण का शुभारम्भ, ऑनलाइन होगी बुकिंग
(सभी तस्वीरें- हलधर)सवाई माधोपुर। किसानों को यूरिया और डीएपी सहित सब्सिडी वाले उर्वरकों की मांग आधारित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था लागू की गई है! जिला कलेक्टर कानाराम ने इफको बाजार, करमोदा से इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में किसानों को ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग और डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी! इस दौरान 150 से अधिक किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से फार्मर आईडी अथवा आधार आईडी से उर्वरक बुकिंग, उपलब्ध उर्वरक एवं विक्रेता का चयन, बुकिंग के बाद अधिकृत विक्रेता के यहां पोस मशीन से सत्यापन और बिल जारी होने की प्रक्रिया के बारे मे बताया गया!करीब 50 किसानों को बुकिंग अनुसार उर्वरक उपलब्ध करवाया गया।वहीं वजीरपुर में अतिरिक्त निदेशक भरतपुर देशराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई!
कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश
इस मौके पर कलक्टर काना राम ने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक की बुकिंग से लेकर बिक्री और वितरण तक प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी! साथ ही अनावश्यक खरीद, जमाखोरी, कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।