किसानों को दूध पर मिलेगा 10 रुपये का फायदा..... 

नई दिल्ली 03-Apr-2026 04:55 PM

किसानों को दूध पर मिलेगा 10 रुपये का फायदा..... 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

अजमेर। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (अजमेर डेयरी) ने पशुपालकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दूध का क्रय मूल्य 9.75 रुपए प्रति फैट लागू कर दिया है। यह दर राजस्थान ही नहीं, देशभर में सबसे अधिक बताई जा रही है। डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि आरसीडीएफ से अनुमति मिलते ही दर बढ़ाकर 10 रुपए प्रति फैट की जाएगी। 

चारा बीज वितरण पर जोर
पशुपालकों को राहत देने के लिए हरे चारे के उत्पादन पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक 500 क्विंटल एसएसजी ज्वार बीज 40 रुपए प्रति किलो की दर से वितरित किए जा चुके हैं। 200 क्विंटल की नई खेप भी उसी दिन खत्म हो गई। बढ़ती मांग को देखते हुए 300 क्विंटल और मंगवाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, 200 क्विंटल अतिरिक्त बीज भी मंगाया जाएगा। जिले में कुल 1000 क्विंटल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

डीबीटी प्रक्रिया में बदलाव
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपए प्रति फैट प्रोत्साहन राशि के लिए अब आंकड़े समितियों की बजाय सीधे रील कंपनी की ओर से आरसीडीएफ को भेजे जाएंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया तेज होगी। मार्च के लंबित आंकडे भी इसी माध्यम से भेजे जाएंगे।

डेयरी को 10 करोड का लाभ
का लाभ: चौधरी के अनुसार गत सहकारी वर्ष में सर्वोच्च क्रय दर बनाए रखते हुए अजमेर डेयरी ने करीब 10 करोड़ रुपए का लाभअर्जित किया। उन्होंने आरसीडीएफ एमडी और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मिलकर मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी योजना के करीब 75 करोड़ रुपए के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग की। साथ ही, 33 हजार सहकारी समितियों के लंबित चुनाव जल्द कराने की भी मांग उठाई।


ट्रेंडिंग ख़बरें