AI गर्भाधान कराने से पहले टेक्नीशियन से जरूर करें ये सवाल

नई दिल्ली 15-May-2026 04:52 PM

AI गर्भाधान कराने से पहले टेक्नीशियन से जरूर करें ये सवाल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

ज्यादा दूध उत्पादन और पशु नस्ल सुधार में कृत्रिम गर्भाधान (AI)  मील का पत्थर साबित हो रहा है। एआई को लेकर पशुपालक जागरुक हो रहे हैं। बाजार में सीमन (वीर्य) की डिमांड बढ़ने लगी है। अब सिर्फ गाय-भैंस ही नहीं बल्कि भेड़-बकरियों का भी एआई कराया जा रहा है। एनिमल एक्सपर्ट भी बताते हैं कि एआई के अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं लेकिन एआई कराते समय पशुपालक को अलर्ट रहना जरूरी होता है।

दस्तावेज की करें जांच

अगर आप एआई कराने के लिए टेक्निशियन को बुलाया है तो उससे पशु के वीर्य के बारे में कुछ सवाल करें। वर्ना एआई जितना आज फायदेमंद है जो जरा-सी लापरवाही से नुकसानदायक साबित हो सकता है। पशुओं को एआई से गाभिन कराने से पहले ये उससे जुड़े कुछ दस्तावेज की जांच करना जरूरी है। साथ ही, एआई टेक्नीशियन के उस सिस्टम की भी जांच करनी चाहिए, जिसमें वो सीमन की स्ट्रॉ लेकर आया है।

जरूर करें ये सवाल

एनिमल एक्सपर्ट बताते हैं कि अक्सर पशुपालक एआई कराते समय सवाल करना जरूरी नहीं समझते। जिसकी वजह से उन्हें बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि AI टेक्नीशियन से कौन-से सवाल पूछने चाहिए।

सबसे पहले उनसे ये पूछें कि टेक्नीशियन जो वीर्य लेकर आया है वो नाइट्रोजन से भरे सिलेंडर में है या नहीं।  कहीं ऐसा तो नहीं टेक्नीशियन वीर्य स्ट्रॉ को पॉकेट, थरमस, पानी या बर्फ में रखकर लाया हो। 

दूसरा सवाल पूछें कि वीर्य केंद्र का नाम वीर्य स्ट्रॉ पर लिखा है या नहीं। कहीं वो डुप्लीकेट तो नहीं है। पशुपालकों को एआई कराने से पहले उस सांड का फैमिली ट्री जरूर मांगे। 

दो बार करानी होती है AI

एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक, एक पशु को एआई से गाभिन करने के लिए वीर्य डोज की एक स्ट्रॉ (0.25 मिली. क्षमता) की होनी चाहिए। पशु को गाभिन करने के लिए एक स्ट्रॉ काफी होती है। लेकिन,  कुछ खास मामलों में अगर पशु की हीट का वक्त सामान्य वक्त (12-18 घंटे) से ज्यादा बढ़ा हुआ है तो ओव्यूलेशन में देरी होती है और ऐसे मामलों में 24 घंटे के बाद दूसरे एआई की जरूरत हो सकती है।


ट्रेंडिंग ख़बरें