24 जिलों को बिजली का 'करंट', 17 को पानी की 'धार'! CM ने खोला खुशियों का द्वार

नई दिल्ली 09-Apr-2026 03:26 PM

24 जिलों को बिजली का 'करंट', 17 को पानी की 'धार'! CM ने खोला खुशियों का द्वार

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश के 24 जिलो के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध हो रही है। वही, रामजल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों में सिचाई और पेयजल सुविधा का विस्तार होगा। उन्होंने बिजली, पशुपालन और कृषि सुधारों पर भी जोर दिया। सीएम नागल शेरपुर गाँव में आयोजित किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि “किसान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।” उन्होंने बताया कि करौली जिले में 2500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों स्वीकृत किए है।

किसानों को किया जागरूक

साथ ही , नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, कई गांवों को जोड़ने वाली दो सड़कों के निर्माण की भी घोषणा भी सीएम ने सम्मेलन के दौरान की। मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि, एमएसपी में वृद्धि, फसल बीमा और 33 प्रतिशत नुकसान पर राहत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को जागरूक किया। साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने, डेयरी पर अनुदान और पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल यूनिट शुरू करने की जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने दिलाया किसानों को भरोसा

सम्मेलन में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि चंबल का पानी क्षेत्र तक पहुंचाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।

ये लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम, कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, महवा विधायक राजेंद्र मीना, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, लालसोट विधायक राम विलास, सिकराय विधायक विक्रम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।