केन्द्रीय दल ने जल संरक्षण कार्यों का किया अवलोकन

नई दिल्ली 02-Dec-2025 01:36 PM

केन्द्रीय दल ने जल संरक्षण कार्यों का किया अवलोकन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जालोर। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन की केंद्रीय नोडल अधिकारी रंजिता रश्मि ने नारणावास, भैंसवाडा और गुडा बालोतान में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के अंतर्गत रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भू-जल स्तर बढाने के लिए जल अपवर्तन कार्य, चारागाह विकास कार्य और पौधरोपण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि इस सालन मानसून की अच्छी बरसात से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा सहित अधिकारी-कार्मिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग ख़बरें