खरीफ सम्मेलन शुरू क्लाइमेट चेंज और डिजिटल खेती पर बनेगा नया कृषि रोडमैप
खरीफ सम्मेलन शुरू क्लाइमेट चेंज और डिजिटल खेती पर बनेगा नया कृषि रोडमैप
(सभी तस्वीरें- हलधर)नई दिल्ली। खरीफ सीजन 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय खरीफ सम्मेलन के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में खेती-किसानी को नई दिशा देने के लिए “टीम एग्रीकल्चर” पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हर राज्य की कृषि परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए केंद्र सरकार अब रीजनल स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है, ताकि किसानों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार बेहतर योजनाओं और तकनीकों का लाभ मिल सके।
केंद्रीय मंत्री ने बताया
देश ने 3,765 लाख टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि चावल उत्पादन के मामले में भारत अब दुनिया में नंबर-1 बन चुका है और चीन को पीछे छोड़ दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने जोर देकर कहा
दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए उत्पादन बढ़ाने, नई तकनीकों के उपयोग और किसानों को प्रोत्साहन देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खरीफ सम्मेलन में क्लाइमेट चेंज, डिजिटल खेती, आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और कृषि नवाचार जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाना है।