PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार ख़त्म।
(सभी तस्वीरें- हलधर)करोड़ों किसानों को जल्द मिल सकती है राहत ,देशभर के किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जून या जुलाई 2026 में किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जरूरी
सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपना रिकॉर्ड अपडेट करा लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के खाते में पहुंच सके।
इन किसानों को मिल सकता है सीधा फायदा
पीएम किसान योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है। बढ़ती खेती लागत और मौसम की मार के बीच यह राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। ग्रामीण इलाकों में अब 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है और किसान सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे चेक करें अपना नाम
किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। वहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर यह पता लगाया जा सकता है कि अगली किस्त मिलेगी या नहीं।