किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। प्रदेश के सहकारी बैंकों के द्वारा आगामी खरीफ से पूर्व करीब 27 लाख से ज्यादा किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही, सहकारिता विभाग की ओर से नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। जिससे हजारों किसानों को फायदा होगा। गौरतलब है कि ब्याज लोन की राशि पर लगने वाले ब्याज की तीन प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार और चार प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती है।
डिफाल्टर को ऋण नहीं
ब्याज मुक्त ऋण की अधिकतम सीमा फिलहाल डेढ़ लाख रुपए है। नया ऋण डिफाल्टर किसानों को नहीं बांटा जाएगा। सहकारी बैंक का नया सदस्य बनने के लिए संबंधित किसान को खेत की जमाबंदी, बैंक पासबुक व जनाधार कार्ड के जरिए आवेदन करना होगा। इस आवेदन के बाद ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से नया लोन स्वीकृत किया जाएगा।
लघु-सीमांत किसानों को लाभ
ब्याज मुक्त ऋण मिलने वाली राशि से किसानों को खेती के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें निजी साहूकारों अथवा ऊंची ब्याज दर वाले कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे छोटे और सीमांत किसानों को सबसे अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि, वह अक्सर पूंजी की कमी से जूझते है।