सम्मान निधि की 23वीं किस्त जुलाई में!
(सभी तस्वीरें- हलधर)पीएम सम्मान निधि की किश्त का इंतज़ार कर रहे किसानों के लिए खुशखबर निकलकर सामने आई है। सरकार सम्मान निधि की 23वी किस्त आगामी जुलाई माह के दोरान जारी कर सकती है। लेकिन, इस निधि का लाभ उन ही किसानों को मिलेगा, जिन्होंने ईकेवासी करवाई हुई है। ऐसे में जिन किसानों ने केवाईसी, आधार लिंक और भूसत्यापन नहीं करवा रखा है , वो समय रहते अपने बैंक खाते को अपडेट करवा लें।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती | यह पूरी राशि एक बार में नहीं दी जाती, बल्कि तीन बराबर हिस्सों में किसानों के खातों में भेजी जाती है. यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त आती है. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पहुंचता है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं।