किसान भिड़ी की बुवाई के लिए करें ये काम, बंपर होगी कमाई

नई दिल्ली 06-Mar-2026 06:46 PM

किसान भिड़ी की बुवाई के लिए करें ये काम, बंपर होगी कमाई

(सभी तस्वीरें- हलधर)

किसान भाइयों कृषि कार्यों को समय पर करने और उन्नत कृषि विधियां अपनाने पर कृषि से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। समय पर कृषि क्रियाएं करने से रोग व कीटों का आक्रमण कम हो जाता है तथा इनसे होने वाली हानि को रोककर उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। किसान भाइयों मार्च माह के शुरुआत में भिड़ी की बुवाई कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे में नीचे दी गई जानकारी को अपनाकर आप भिड़ी की फसल से बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं। 

भिड़ी की बुवाई के लिए जरूरी सलाह

किसान भाई भिड़ी की बुवाई के लिए ए-4, परबनी क्रांति, हिसार उन्नत, पंजाब पद्मनी, अर्का अनामिका आदि किस्मों के बीज चुन सकते हैं। बुवाई के लिए खेतों में सबसे गोबर की सड़ी खाद डालें और पलेवा कर खेत तैयार करें। इसके बाद प्रति एकड़ 8-10 किलोग्राम भिड़ी बीज की व्यवस्था कर खेत में बुवाई करें। भिड़ी की बुवाई के लिए मार्च महीने के शुरुआती सप्ताह लाभदायक होते हैं। 

गेहूं और चने की फसल में रोगों पर नियंत्रण के लिए करें ये उपाय

मटर और मेथी की फसल में छाछ्या रोग पर नियंत्रण के लिए करें ये उपाय
 


ट्रेंडिंग ख़बरें