सरसों में जबरदस्त उछाल से किसान खुश, जानिए प्रमुख फसलों के मंड़ी भाव
(सभी तस्वीरें- हलधर)प्रदेश के भीलवाड़ा की कृषि उपज मंडी में सरसों के दामों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। सरसों के भाव में करीब 450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मंडी में सरसों के भाव 6400 से 6850 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जो हाल के दिनों में बड़ा सुधार माना जा रहा है।
आवक कम, आगे और तेजी की संभावना
व्यापारियों के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण मंडी में सरसों की आवक में अस्थायी कमी आई है। अनुमान है कि एक-दो दिन तक आवक कम रह सकती है, लेकिन जैसे ही मौसम साफ होगा, सरसों के दामों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
गेहूं की कटाई पर बारिश का असर
बारिश के चलते गेहूं की फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। खेतों में बढ़ी नमी के कारण फिलहाल कटाई कार्य में देरी हो रही है। किसान अब धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को नुकसान से बचाते हुए कटाई शुरू की जा सके।
अन्य फसलों के ताजा भाव
मंडी में अन्य फसलों के भाव भी इस प्रकार रहे- गेहूं 2250 से 2450 रुपए, मक्का (हाइब्रिड) 1500 से 1700 रुपए, जौ 1950 से 2025 रुपए, चना 4950 से 5150 रुपए प्रति क्विंटल रहा। सरसों ने सबसे अधिक मजबूती दिखाई और प्रदेश के कई हिस्सों में यह 6850 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी।
Read: ओलावृष्टि-बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
Read: किसानों को मिला प्रशिक्षण, इस क्षेत्र में बांस खेती की खुलेगी नई राह